मिर्जापुर (05 जुलाई 2025): मिर्जापुर के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें मंदिर के गर्भगृह के भीतर कुछ पुजारी आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब माता के शयन के समय कुछ पुजारी पूजा करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि पूजन को लेकर पुजारियों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते झगड़े और हाथापाई में बदल गया।
हैरानी की बात यह रही कि जिस जगह श्रद्धालु देवी के दर्शन करने आते हैं, उसी पवित्र स्थल पर पुजारियों ने मंदिर को मानो अखाड़ा बना डाला। बाहर खड़े श्रद्धालु इस दृश्य को देखकर दंग रह गए। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पुजारी एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, जिससे मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंची है। मां विंध्यवासिनी जैसे प्रतिष्ठित मंदिर में इस प्रकार की घटना न केवल शर्मनाक है बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था को भी चोट पहुंचाने वाली है।
इस घटना को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मंदिर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
आप इस घटना के बारे में क्या सोचते हैं? अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।