यमुना एक्सप्रेसवे के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 637 ग्राम गांजा और नकदी बरामद की

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (4 जुलाई 2025): दनकौर (Dankaur) पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 637 ग्राम अवैध गांजा (Drugs) और 1600 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPAS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड (Service Road) पर गश्त के दौरान की गई। गश्त कर रही टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया।

जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान असलूप के रूप में बताई, जो रबूपुरा थाना क्षेत्र के खेरली भाव गांव का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह पिछले काफी समय से गांजे की अवैध तस्करी और बिक्री के कार्य में संलिप्त है। उसने यह भी बताया कि वह अपने परिवार के खर्चों को पूरा करने के लिए इस अवैध धंधे में उतर गया था।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय (Court) के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था या स्थानीय स्तर पर ही गतिविधियां संचालित कर रहा था।

दनकौर थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को मादक पदार्थों (Drugs) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।