दिल्ली कांग्रेस से बड़ा एक्शन, कृष्णा नगर अध्यक्ष गुर्चरण सिंह राजू 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (04 जुलाई 2025): दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कड़ा कदम उठाते हुए कृष्णा नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुर्चरण सिंह राजू को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय 4 जुलाई 2025 को डीपीसीसी कार्यालय में आयोजित अनुशासन समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. नरेंद्र नाथ ने की। इस बैठक में समिति के अन्य सदस्यों – शोएब दानिश, वर्यम कौर, डॉ. ओनिका मेहरोत्रा और अश्विनी धवन ने भी भाग लिया।

बैठक के बाद जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, समिति ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गुर्चरण सिंह राजू को पार्टी के संविधान के अनुच्छेद 19(C)4 के तहत सभी पदों से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाए। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और अनुशासन भंग करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पार्टी ने यह कदम संगठन की मर्यादा बनाए रखने और अनुशासन को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से उठाया है।

इस फैसले की जानकारी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव, दिल्ली प्रदेश प्रभारी, सचिव इंचार्ज और डीपीसीसी अध्यक्ष को भी भेज दी गई है। कांग्रेस के भीतर यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश मानी जा रही है कि पार्टी अब अनुशासनहीनता पर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में और भी मामलों की समीक्षा की जा सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।