मुहर्रम और कांवड़ यात्रा: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की खास तैयारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (04 जुलाई 2025): राजधानी दिल्ली में 6 जुलाई को मुहर्रम और साथ ह कांवड़ यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक तैयारी कर ली है। एडिशनल सीपी ट्रैफिक दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मुहर्रम के दिन पुरानी दिल्ली से कई जुलूस निकलते हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन की विस्तृत योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा, “हमारा प्राथमिक उद्देश्य है कि जुलूस शांतिपूर्वक निकले और आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो। इसके लिए कई स्थानों पर निगरानी टीम और पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी।”

एडिशनल सीपी ने बताया कि मुहर्रम के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में ट्रैफिक मूवमेंट को नियंत्रित करने के लिए डिटेल प्लान तैयार किया गया है, जिसमें वैकल्पिक मार्गों और आवश्यक बैरिकेडिंग का विशेष प्रबंध शामिल है। ट्रैफिक पुलिस लगातार हालात पर नज़र रखेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। इसके साथ ही स्थानीय निवासियों से भी सहयोग की अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों से ही यात्रा करें और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।

कांवड़ यात्रा को लेकर भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यात्रा के मार्गों की पहचान कर ली गई है और संबंधित रूटों पर सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। यात्रा के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि दोनों धार्मिक अवसरों को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।