इलाहाबाद हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
इलाहाबाद (04 जुलाई 2025): सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 1 जुलाई 2025 को हुई बैठक में इलाहाबाद हाईकोर्ट में तीन न्यायिक अधिकारियों की बतौर जज नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कॉलेजियम द्वारा नियुक्त जिन अधिकारियों के नामों पर मुहर लगी है, वे हैं, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव-II, संतोष राय और जफीर अहमद। ये नियुक्तियां उत्तर प्रदेश की न्यायपालिका को मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं, जहां न्यायिक मामलों के बोझ को कम करने के लिए जजों की संख्या में इजाफा बेहद जरूरी था।
गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में कुल 160 जजों की स्वीकृत संख्या है, लेकिन 4 जुलाई 2025 तक केवल 84 जज (मुख्य न्यायाधीश सहित) ही कार्यरत हैं। इस भारी कमी के कारण लंबित मामलों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का यह फैसला प्रदेश के न्यायिक तंत्र को कुछ राहत देने वाला कदम माना जा रहा है, जिससे उम्मीद है कि न्याय वितरण की प्रक्रिया को गति मिलेगी और जनता को समय पर न्याय उपलब्ध कराया जा सकेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।