छठ को मिलेगा वैश्विक मंच: छठी मैया फाउंडेशन का बड़ा संकल्प

टेन न्यूज नेटवर्क

बिहार (01 जुलाई 2025): भारतीय संस्कृति, आस्था और प्रकृति-पूजा का प्रतीक पर्व छठ महापर्व अब वैश्विक पहचान की ओर अग्रसर है। छठी मैया फाउंडेशन ने इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहल की घोषणा की है।

फाउंडेशन का उद्देश्य है कि छठ पर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage) सूची में शामिल कराया जाए और इसे एक आध्यात्मिक-सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में विश्व पटल पर स्थापित किया जाए।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार दुबे (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय) ने कहा कि “छठ महापर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता की आत्मा है। यह सूर्य उपासना, जल संरक्षण, मातृशक्ति और पारिवारिक एकता का जीवंत उदाहरण है।”

अभियान की मुख्य विशेषताएं:

विश्वभर में बसे भारतीयों को जोड़कर छठ को वैश्विक पर्व के रूप में मनाने की योजना।

यूनेस्को की सूची में सम्मिलन के लिए दस्तावेजीकरण और शोध कार्य की तैयारी।

छठी मैया फाउंडेशन ने सभी प्रवासी भारतीयों, खासकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल से जुड़े लोगों से आह्वान किया है कि वे इस सांस्कृतिक पुनर्जागरण में सहभागी बनें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।