भारी बारिश में भी नहीं डिगे हौसले, हिंडन नदी में चला स्वच्छता अभियान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

गाज़ियाबाद/नोएडा (30 जून 2025): ‘स्वच्छ हिंडन अभियान’ के अंतर्गत युवाओं ने भारी बारिश के बीच भी हिंडन नदी की सफाई कर यह साबित कर दिया कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। यूथ नेटवर्क के नेतृत्व में चले इस अभियान में जलकुंभि (वाटर हायसिंथ) और प्लास्टिक जैसे खतरनाक अपशिष्ट को नदी से हटाया गया। स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा और जोश के साथ सफाई कार्य को अंजाम दिया।

इस अभियान की अगुवाई यूथ नेटवर्क के अध्यक्ष मयंक चौधरी ने की, जिनका उद्देश्य है हिंदन नदी को फिर से स्वच्छ, सुंदर और जीवनदायिनी बनाना। उन्होंने कहा, “बारिश हो या धूप, अगर इरादे मजबूत हैं तो कोई भी हमें रोक नहीं सकता। हिंदन नदी को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

इस अभियान में राघव वर्मा, निर्मय गुप्ता, यश चौधरी, माधव सिंधवानी, काजल, शुभांजली यादव सहित कई युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश वे समाज में फैलाएंगे और हर नागरिक को इससे जोड़ेंगे।

इस सराहनीय प्रयास में भारतीय जल कार्य संघ (Indian Water Works Association) का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए यूथ नेटवर्क और मयंक चौधरी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से अभियान को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।

यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि युवाओं की सकारात्मक सोच और जमीनी स्तर पर काम करने की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। हिंदन नदी को बचाने की यह मुहिम अब जन आंदोलन का रूप ले रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।