AAP के ‘घर- रोजगार बचाओ आंदोलन’ पर भाजपा का पलटवार, क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (29 जून 2025): दिल्ली में झुग्गी तोड़े जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आज झुग्गीवासियों के पक्ष में बातें कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जवाब देना चाहिए कि पिछले 10 वर्षों में उनकी सरकार ने कितने मकान इन गरीबों के लिए बनाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना काल के दौरान जब केंद्र सरकार हर व्यक्ति को सुरक्षित रखने, उनके रहने-खाने की व्यवस्था करने में लगी थी, तब खुद केजरीवाल झुग्गीवासियों को दिल्ली से बाहर निकालने की योजना बना रहे थे।

सचदेवा ने यह भी कहा कि नरेला में बनाए गए करीब 50 हजार मकानों को केजरीवाल सरकार ने केवल अपनी जिद के चलते खंडहर में तब्दील कर दिया, लेकिन उन घरों को झुग्गीवासियों को नहीं सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने झुग्गीवासियों के नाम पर सिर्फ राजनीति की है और आज जब जनता सवाल कर रही है, तब ध्यान भटकाने के लिए आंदोलन किए जा रहे हैं। भाजपा नेता ने मांग की कि केजरीवाल साफ करें कि उन्होंने गरीबों के लिए क्या किया, और क्यों उनका सरकार में रहते हुए पुनर्वास की कोई ठोस योजना नहीं बनी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।