नई दिल्ली (29 जून 2025): राजधानी दिल्ली में झुग्गियों को लेकर उठे राजनीतिक विवाद पर अब सरकार ने स्पष्ट रुख अपनाया है। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “AAP अपनी हार से हताश होकर झूठ फैला रही है।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का संकल्प है कि “जहां झुग्गी, वहीं मकान” और जब तक झुग्गीवासियों को उसी स्थान पर पक्का मकान नहीं दिया जाता, तब तक किसी भी झुग्गी को नहीं हटाया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता अब विकास के साथ खड़ी है, न कि अफवाहों के साथ।
कपिल मिश्रा ने AAP पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने 10 सालों तक सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाया, और आज भी वही कर रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “केजरीवाल का गैंग बार-बार झूठ बोलता है और जनता अब उनके झूठ को पहचान चुकी है। इसी कारण उन्हें चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।” मिश्रा ने जोर देकर कहा कि मौजूदा सरकार झुग्गीवासियों को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है, और उनके पुनर्वास की योजना ईमानदारी से लागू की जा रही है।
सरकार की तरफ से यह बयान उस समय आया है जब विपक्षी दलों की ओर से दिल्ली में झुग्गियों को तोड़ने के आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन कपिल मिश्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “दिल्ली में कोई झुग्गी न तोड़ी गई है और न ही तोड़ी जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि झुग्गीवासियों को उसी स्थान पर पक्के घर मिलें और उनकी गरिमा बनी रहे। मिश्रा का यह बयान राजधानी में गरीबों के पुनर्वास और आवास नीति को लेकर बढ़ती बहस के बीच अहम माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।