“अब क्यों रो रहे केजरीवाल, बुलडोजर के वक्त कहां थे?”: देवेन्द्र यादव, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (29 जून 2025): दिल्ली में जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित “घर-रोजगार बचाओ आंदोलन” पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब दिल्ली में गरीबों पर बुलडोजर चल रहा था, तब केजरीवाल चुप क्यों थे?

देवेंद्र यादव ने कहा, “आज घड़ियाली आंसू बहाने वाले केजरीवाल जी पहले ये बताएं कि जब लोग सड़कों पर थे, घर टूट रहे थे, तब वो कहां थे? ये वही शख्स हैं जिनकी चुप्पी ने हजारों परिवारों को बेघर कर दिया।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि केजरीवाल को न सिर्फ अपने पुराने “पापों” का प्रायश्चित करना चाहिए, बल्कि जनता के सवालों के भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने ऐलान किया कि आज दिल्ली कांग्रेस आम आदमी पार्टी से पूछेगी 10 सीधे और तीखे सवाल।

“क्या तैयार हैं केजरीवाल?”

देवेंद्र यादव ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अब खुद को विपक्ष बताने की कोशिश कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि वह खुद सत्ता में रहते हुए ऐसे बुलडोजर एक्शन की मूकदर्शक रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए चुनौती दी – “क्या तैयार हैं केजरीवाल इन सवालों का सामना करने के लिए?”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।