बवाना में गैंगवार! , गैंगस्टर मंजीत महाल के भतीजे की गोली मारकर हत्या

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (27 जून 2025): दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने 43 वर्षीय दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी। दीपक की पहचान कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के भतीजे के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक मृतक का खुद का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।

घटना सुबह करीब आठ बजे की है, जब दीपक अपने परिवार के साथ टहलने निकला था। उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने दीपक पर बेहद करीब से कई राउंड फायरिंग की। पुलिस को उसके शरीर पर सात से आठ गोली लगने के निशान मिले हैं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही गोलियों की सटीक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस इस हत्याकांड को गैंगवार से जोड़कर देख रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है और पुलिस सतर्कता बढ़ा रही है। जांच के बाद ही इस वारदात के पीछे की असली वजह साफ हो पाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।