हिंदू लड़की की हत्या मामला: यूनाइटेड हिंदू फ्रंट द्वारा ‘योगी मॉडल’ लागू करने की मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (26 जून 2025): उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर क्षेत्र में एक हिंदू लड़की की कथित हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने आरोप लगाया कि लड़की की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई, जिसमें दूसरे समुदाय का युवक तीन साल से भाई बनने का ढोंग कर रहा था। गोयल ने बताया कि आरोपी युवक लड़की पर शादी के लिए जबरदस्ती दबाव बना रहा था, और मना करने पर 5वीं मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई।

जय भगवान गोयल के नेतृत्व में फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार ने आरोपी को फांसी देने और सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। गोयल ने आश्वस्त किया कि वे दिल्ली सरकार से आर्थिक सहायता दिलवाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह घटना तथाकथित ‘लव जिहाद’ का हिस्सा है, जो क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हैं। गोयल ने इस पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘योगी मॉडल’ को दिल्ली में भी लागू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंदुओं का रहना मुश्किल हो जाएगा।

जय भगवान गोयल ने कहा कि ऐसे जिहादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी है, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।