नई दिल्ली, (24 जून 2025): केरल में पीएम श्री योजना के समर्थन में आंदोलनरत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रदेश मंत्री ई. यू. ईश्वरप्रसाद पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में आज दिल्ली स्थित केरल भवन पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अभाविप ने हमले के लिए सीधे वामपंथी सरकार और एसएफआई को ज़िम्मेदार ठहराया, और केरल के मुख्यमंत्री से इस्तीफ़े की माँग की।
अभाविप का आरोप है कि यह हमला न सिर्फ सुनियोजित था, बल्कि राज्य सरकार के संरक्षण में किया गया। परिषद के अनुसार, एसएफआई द्वारा किया गया यह हिंसक कृत्य पीएम श्री योजना को दबाने और छात्र आंदोलन को कुचलने की साजिश का हिस्सा है।
गौरतलब है कि 21 जून की रात तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन के पास भोजन के लिए जा रहे प्रदेश मंत्री ई. यू. ईश्वरप्रसाद पर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वर्तमान में वे ICU में भर्ती हैं।
अभाविप का कहना है कि यह घटना केवल एक छात्र नेता पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर हमला है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई और पीएम श्री योजना को केरल में जल्द लागू नहीं किया गया, तो देशभर में बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।
दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “केरल की वामपंथी सरकार वैचारिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। वह छात्र आंदोलनों को हिंसा और दमन से दबाना चाहती है, लेकिन अभाविप झुकेगी नहीं। केरल भवन पर आज का प्रदर्शन हमारी चेतावनी है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।