नोएडा, (23 जून 2025): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज एमिटी यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश, नोएडा परिसर में अपनी दिवंगत माता केसरी देवी और पिता गोपाल चंद की स्मृति में पौधारोपण कर भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपराष्ट्रपति एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) की 99वीं वार्षिक आमसभा और कुलपतियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 2024-25 में शामिल होने एमिटी विश्वविद्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह भावुक पहल की, जो उपस्थित जनसमूह के लिए एक प्रेरणास्पद क्षण बन गया।

पौधारोपण कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सुनील शर्मा भी मौजूद रहे।
एमिटी विश्वविद्यालय का यह आयोजन शैक्षिक विमर्श, भावनात्मक जुड़ाव और पर्यावरणीय चेतना तीनों का अद्भुत संगम बन गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।