International Yoga Day: शिविर प्लस पार्क में योगाभ्यास शिविर, योग साधकों ने किया योगासन
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (21 जून 2025): 21 जून, शनिवार को प्लस पार्क, सेक्टर 105, नोएडा में भारतीय योग संस्थान द्वारा एचआईजी पॉकेट A, B एवं C सेक्टर 105 के योग साधकों के साथ अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूर्व न्यायाधीश जनार्दन सहाय, सेवा निवृत जज हाई कोर्ट; मुख्तार सिंह, सेवा निवृत मुख्य सचिव; और आर.सी.तिवारी, सेवा निवृत मुख्य सचिव; की उपस्थिति में समर्पित भाव से मनाया गया। योग शिविर मां भारती की वंदना के साथ आरंभ किया गया।
विनोद सिंघल एवं टीनू अरोड़ा मुख्य योग निर्देशक के मार्गदर्शन में योग साधकों ने विभिन्न योगासन किया। मुख्य योग साधक एन.बी.सिंह द्वारा योगासन करते हुए सभी योग साधकों को प्रोत्साहित किया। योग शिविर का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
योग साधकों द्वारा संकल्प एवं अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बधाई के साथ योग शिविर का समापन किया गया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।