Yamuna Authority की सौगात: श्रमिकों को मिलेगा अपना आशियाना, खास भूखंड योजना शुरू

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (19 जून 2025): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और श्रमिकों को राहत देते हुए उन्हें सस्ते दरों पर आवासीय भूखंड देने की योजना शुरू कर दी है। YEIDA सिटी में एक साल के भीतर 30 हजार प्लॉट आवंटित (.Plot Allotted) किए जाएंगे। पहले चरण में 4,288 भूखंड योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराए जाएंगे। प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक में इस योजना को औपचारिक मंजूरी मिली। भूखंड की कीमत लगभग 8 लाख तय की गई है।

यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह (CEO Dr. Arunveer Singh) ने इस योजना की प्रमुख विशेषताएं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को आवास जैसी मूलभूत सुविधा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इसमें 30 वर्गमीटर भूखंड होंगे। अनुमानित मूल्य 7.5 लाख से 8 लाख के बीच होगा। प्रत्येक प्लॉट पर 2 FAR (फ्लोर एरिया रेशियो) के अनुसार भवन निर्माण की अनुमति दी जाएगी, यानी लाभार्थी ढाई मंज़िला मकान बना सकेंगे। जिनकी वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम है वह इसमें आवेदन कर सकते हैं।

वही सीईओ अरुणवीर सिंह ने यह भी साफ किया कि केवल भूखंड ही आवंटित किए जाएंगे, घर लोगों को स्वयं बनाना होगा। ‌ ताकि लोग अपने आप अच्छे से अपने घर को बनवा सके। क्योंकि अधिकांश सरकारी घरों को बनावाने में अच्छी गुणवत्ता का उपयोग नहीं किया गया, उसके चलते यह फैसला लिया गया है।

आगे सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने कहा बताया कि इस योजना में कामगारों को 29 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, साथ ही कुछ विशेष श्रेणियों के लिए भी कोटा निर्धारित किया गया है। जैसे 5% संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए, 5% पूर्व सैनिकों के लिए, 5% युद्ध में शहीदों की विधवाओं के लिए, 5% दिव्यांगजनों के लिए और 51% सामान्य वर्ग के लिए, जहां देशभर के लोग आवेदन कर सकेंगे। योजना का उद्देश्य यह है कि जो लोग यीडा क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं, उन्हें उन्हीं के कार्यस्थल के पास सुरक्षित और किफायती आवास देना है।

वाकई यह यमुना प्राधिकरण की एक बहुत अच्छी पहल अब यहां पर आर्थिक रूप से कमजोर काम करने वाले लोगों का भी अपना घर बनाने का सपना आसानी से सच होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।