लखनऊ (19 जून 2025): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान गेहूं खरीद ने नया रिकॉर्ड कायम किया है, जिससे गेहूं खरीद में पिछले साल का रिकॉर्ड टूट (Records Brake) गया। पिछले वर्ष जहां 9.31 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई थी, वहीं रबी विपणन वर्ष 2025-26 यानी वर्तमान सत्र में यह खरीद बढ़कर 10.27 लाख मीट्रिक टन से अधिक रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए मोबाइल क्रय केंद्र गांवों तक पहुंचे।
10.27 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई खरीद
रबी विपणन वर्ष (2025-26) में 17 मार्च से प्रारंभ हुई गेहूं खरीद 15 जून तक चली। खरीद 5853 क्रय केंद्रों के माध्यम से हुई। प्रदेश के दो लाख से अधिक किसानों से 10.27 लाख मीट्रिक टन से अधिक की गेहूं खरीद की गई। गेहूं बिक्री करने वाले किसानों को सरकार की ओर से 2508.26 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया।
अवकाश में भी किसानों के बीच रहे अफसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गेहूं खरीद के दौरान एक तरफ जहां सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक प्रतिदिन क्रय केंद्र खुले रहे। वहीं अवकाश में भी गांव-गांव पहुंचकर अफसरों ने किसानों से संपर्क-संवाद स्थापित किया। रविवार के अवकाश में भी खाद्य व रसद विभाग के अधिकारियों ने किसानों से वार्ता करते हुए मोबाइल क्रय केंद्र के जरिए गेहूं खरीद की।
इस वर्ष 150 रुपये प्रति कुंतल अधिक रहा समर्थन मूल्य
केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 2425 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है। पिछले वर्ष यह मूल्य 2275 रुपये प्रति कुंतल था। इस बार सरकार ने 150 रुपये प्रति कुंतल में वृद्धि की। खाद्य व रसद विभाग ने गेहूं के मूल्य भुगतान सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक खाते में 48 घंटे के अंदर करने की व्यवस्था बनाई थी। इस वर्ष मोबाइल केंद्र के माध्यम से गांवों में जाकर भी किसानों से गेहूं खरीद की गई।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।