Greater Noida Authority ने सीवर से जुड़ी शिकायतों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (19 जून 2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने सीवर से जुड़ी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए बड़ी पहल की है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार (CEO NG Ravi Kumar) के निर्देश पर सीवर से जुड़ी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह हेल्पलाइन नंबर 9211825118 है।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और गांवों में सीवर से जुड़ी शिकायत को इस नंबर पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं। कॉल सेंटर कर्मचारी इस शिकायत (Complaint) को दर्ज कर सीवर विभाग को भेज देगा। सीवर विभाग की टीम सीवर से जुड़ी शिकायत को शीघ्र हल कराएंगे। इसकी नियमित मॉनिटरिंग सीवर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक स्तर से होगी।
सीवर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के ट्रायल के बाद इसे मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा के निवासी इस नंबर पर सीवर से जुड़ी षिकायत दर्ज करा सकते हैं।
वहीं, एसीईओ प्रेरणा सिंह (ACEO Prerna Singh) ने सीवर विभाग (Sewer department) की समीक्षा के दौरान इसे ग्रेनोवासियों के लिए औपचारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।