ग्रेटर नोएडा वेस्ट को बड़ी सौगात: शुरू हुआ ‘राइजिंग मेन लाइन प्रोजेक्ट’ | Greater Noida Authority
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (17 जून 2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) शहर की सीवरेज व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में सेक्टर-1 स्थित मुख्य सीवर पंपिंग स्टेशन (MSPS) से सेक्टर ईकोटेक-3 में कार्यरत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) तक डीआई राइजिंग मेन लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य से ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था में बड़ा सुधार आने की संभावना जताई जा रही है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक्स अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि बेहतर सीवरेज व्यवस्था के लिए प्राधिकरण प्रयासरत है। इस श्रृंखला में सीवर विभाग द्वारा सेक्टर-1 स्थित एमएसपीएस से सेक्टर ईकोटेक-3 में कार्यरत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (STP) तक डीआई राइजिंग मेन लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सीवर सिस्टम और सुदृढ़ हो जाएगा।
प्राधिकरण ने बताया कि यह कार्य योजना अनुसार तीव्र गति से चल रहा है और समय-सीमा के भीतर इसे पूर्ण कर लेने का लक्ष्य है। यह परियोजना उन निवासियों के लिए राहत का कारण बनेगी, जो लंबे समय से जलभराव और सीवर संबंधित दिक्कतों का सामना कर रहे |
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।