गौतमबुद्ध नगर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के साथ मोदी सरकार के 11 वर्ष का जश्न
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (17 जून 2025): गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन जिले के गांव-गांव में बड़े उत्साह के साथ किया। यह आयोजन ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के अमृतकाल को समर्पित था, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आमजन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष तौर पर आयुष्मान भारत योजना के तहत कैम्प लगाए जा रहे हैं, ताकि हर वृद्ध व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों की जानकारी पत्रक और प्रचार सामग्री के माध्यम से आम जनता को दी गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, देवा भाटी, सतेन्द्र नागर, सुनील भाटी, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, पवन रावल, मनोज भाटी, रवि जिन्दल, इन्द्र नागर, महेश शर्मा, अर्पित तिवारी, राजीव सिंघल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता जगह जगह उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।