ला रेजिडेंशिया सोसायटी में लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग महिला, 30 मिनट बाद मिली राहत
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (16 जून 2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित प्रतिष्ठित ला रेजिडेंशिया हाउसिंग सोसायटी में सोमवार रात को एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया, जब फेस-2 के टावर 26 में रहने वाली एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला लिफ्ट में फंस गईं। यह घटना रात लगभग 10 बजे की है, जब महिला लिफ्ट से नीचे जाने के लिए निकली थीं।
लिफ्ट में प्रवेश करते ही अचानक वह बीच में रुक गई और दरवाजे बंद हो गए। महिला ने घबराकर लिफ्ट के सभी बटन दबाए, लेकिन किसी भी बटन का कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने मदद के लिए आवाज भी लगाई, परन्तु उस समय आसपास कोई नहीं था, जिससे वह सुन ली जातीं।
महिला की मदद के लिए उनका भांजा, जो उन्हें बस तक छोड़ने के लिए इंतजार कर रहा था, काफी देर इंतजार के बाद जब उन्हें ऊपर लेने गया, तब उसने महिला की आवाज सुनी। उसने तुरंत आस-पास के लोगों को बुलाकर मदद के लिए शोर मचाया। मेंटेनेंस टीम को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर लिफ्ट का दरवाज़ा खोला और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना के बाद महिला बेहद घबराई हुई थीं और इस अनुभव से मानसिक रूप से परेशान भी दिखीं। सोसायटी के निवासीयो ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है जब लिफ्ट में ऐसी परेशानी हुई हो। उन्होंने बताया कि बिजली जाते ही लिफ्ट रुक जाती है, और बैकअप सिस्टम ठीक से काम नहीं करता।
निवासियों ने मांग की है कि लिफ्ट सिस्टम की तकनीकी जांच कराई जाए, और सुरक्षा मानकों को गंभीरता से लागू किया जाए। साथ ही, उन्होंने लापरवाही के लिए बिल्डर पर जुर्माना लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
यह घटना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है और यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या आधुनिक सोसायटी में रहना सच में सुरक्षित है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए। प्रशासन और बिल्डर की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।