NEA सभागार में Addl Commisioner के साथ उद्यमियों की समस्याओं पर गहन चर्चा, जल्द समाधान का भरोसा”

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, 10 जून 2025: एनईए (NEA) सभागार में आज अपर पुलिस आयुक्त (LAW & ORDER) राजीव नारायण मिश्रा के साथ एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने उद्यमियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें थानों में एफआईआर दर्ज करने में आने वाली समस्याएं, श्रमिक-उद्यमी विवादों का समाधान, बैटरी रिक्शा की समस्याएं, औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ती अपराध की घटनाएं और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं शामिल थीं।

अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने उद्यमियों के समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और सख्त कार्रवाई की बात कही। पुलिस उपायुक्त श्री प्रमेन्द्र प्रसाद और यातायात उपायुक्त श्री लखन सिंह ने यातायात सुधार हेतु लगातार प्रयासों की बात की।

बैठक में एनईए के पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में उद्यमी भी उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।