Greater Noida Authority ने सेक्टर-36 में कॉन्ट्रैक्टर पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (10 जून 2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक स्वास्थ्य आरके भारती और वरिष्ठ प्रबंधक चरण सिंह ने आज मंगलवार को सेक्टर-36 का दौरा किया। सेक्टर में कई जगह रोड किनारे मलबे (सी एंड डी वेस्ट) का ढेर मिला। मलबे का ढेर मिलने पर कॉन्ट्रैक्टर पर 50 हजार का जुर्माना लगाया।
महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से नाराजगी जताई और सेक्टर से सी एंड डी वेस्ट उठाने के लिए जिम्मेदार कंपनी राइज इलेवन कंक्रीट प्रोडक्ट्स पर 50 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई है। इस रकम की कटौती कॉन्ट्रैक्टर के अग्रिम भुगतान से की जाएगी। उन्होंने कॉन्ट्रैक्टर को सेक्टर से नियमित मलबा उठवाने और रोस्टर जारी करने को कहा है। दोबारा निरीक्षण के दौरान मलबे का ढेर मिला तो कॉन्ट्रैक्टर को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। सेक्टरों का निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ग्रेटर नोएडा में कंस्ट्रक्शन मलबे को उठाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी है। यह नंबर 9870308811 है। यह राइज इलेवन कंपनी का नंबर है। अपने घर के कंस्ट्रक्शन मलबे को उठवाने के लिए इस नंबर पर सूचना दी जा सकती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।