ग्रेटर नोएडा (10 जून 2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से अवैध रूप से लग रही रेहड़ी-पटरी वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें ग्रेटर नोएडा शहर में अब रेहड़ी पटरी लगाने वालों की रेहडिया़ जब्त की है।
अर्बन सर्विस विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सचान के नेतृत्व में टीम ने टेकजोन-4 की मेफेयर सोसाइटी की शॉपिंग काम्प्लेक्स के सामने अवैध रूप से लग रही एक दर्जन ठेली-पटरियों को हटाया गया और सभी को चेतावनी भी दी गई कि दोबारा अवैध रूप ठेलियां लगीं तो जब्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।
इसके साथ ही प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग की टीम ने सेक्टर ईकोटेक थ्री में रोड पर कार्य कर रहे फैब्रिकेटर्स को भी हटाया गया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ग्रेनो में सड़क किनारे अवैध रेहड़ी -पटरियों को जब्त करने की कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।