‘तीन दिन में क्यों नहीं पहुंची सरकार पीड़ित परिवार के पास?’ | Delhi LoP Atishi
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (09 जून, 2025): दिल्ली में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय घटना को लेकर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक कड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि घटना के तीन दिन बाद भी न तो किसी मंत्री और न ही किसी सरकारी प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
आतिशी ने पत्र में लिखा कि यह घटना राजधानी के केंद्र में हुई है, और इससे न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।
आतिशी ने मांग की है कि दिल्ली सरकार तुरंत पीड़ित परिवार को ex-gratia (आर्थिक मुआवजा) प्रदान करे ताकि वे इस त्रासदी से उबर सकें।
टिप्पणियाँ बंद हैं।