नोएडा की बदहाली पर सपा का हमला: गांवों में सीवर, शहर में भ्रष्टाचार, सरकार बेखबर!

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा, (08 जून, 2025):  समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन ने सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में एक प्रेस वार्ता कर नोएडा की मूलभूत समस्याओं पर सरकार को घेरा। इस दौरान नोएडा विधानसभा प्रभारी मनोज चौधरी ने कहा कि सांसद और विधायक जनता की समस्याओं से कोसों दूर हैं। गांवों की स्थिति बदहाल है – ना सड़कें हैं, ना स्कूल, और ना ही साफ पानी की व्यवस्था। बरसात में तो गांव तालाब बन जाते हैं और सीवर का पानी गलियों में बहता है।

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता व प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने बताया कि सेक्टरों में बिजली संकट, टूटी सड़कें, और सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार आम जनता की सबसे बड़ी परेशानी बन चुके हैं।

वार्ता के बाद संगठन ने सेक्टर-37 स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रदेश सचिव जयकारा चौधरी और महानगर महासचिव विकास यादव ने आरोप लगाया कि संविधान और अधिकारों की बात करने वाली सरकार आम जनता को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे पा रही।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने किया। इस मौके पर बबलू चौहान, टीटू यादव, महकार तंवर, मुकेश यादव, मोहम्मद नौशाद, सौरभ चौहान, बबली शर्मा, राम सहेली समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।