जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रूस सम्मेलन में भारत की सांस्कृतिक विरासत को किया उजागर
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (08 जून 2025): जेवर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह इन दिनों रूस दौरे पर हैं, जहां उन्होंने रूस सरकार द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और वैश्विक मुद्दों पर साझा चिंतन किया। इस मंच से विधायक धीरेंद्र सिंह ने भारत की सांस्कृतिक उदारता, अहिंसा, और वसुधैव कुटुंबकम् जैसे शाश्वत मूल्यों को वैश्विक प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत किया।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए कहा कि “हमने दूसरे देशों से भगाए गए लोगों को शरण दी है, हम सभी धर्मों का सम्मान करने वाली संस्कृति के लोग हैं। ‘One Earth, One Family, One Future’ का नारा, ईसा पूर्व भारत से ही दुनिया में गूंजा था। इस बयान के माध्यम से उन्होंने भारत के प्राचीन दर्शन और आधुनिक वैश्विक भूमिका के बीच एक सेतु स्थापित करने का प्रयास किया।
सम्मेलन का उद्देश्य
रूस सरकार द्वारा आयोजित यह सम्मेलन बहुपक्षीय सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। इसमें शामिल विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त आर्थिक रणनीतियों, सांस्कृतिक संवाद, और शांति स्थापना जैसे विषयों पर चर्चा की।
भारत की भूमिका पर विशेष बल:
विधायक धीरेंद्र सिंह ने सम्मेलन में जोर देकर कहा कि भारत केवल एक आर्थिक या सामरिक शक्ति नहीं, बल्कि मानवता की वैश्विक धरोहर है। उन्होंने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, ‘सबका साथ, सबका विकास’ नीति और अंतरराष्ट्रीय समरसता में योगदान को रेखांकित किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।