नई दिल्ली (07 जून 2025): कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर से राजनीतिक हलकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। वे बीते सोमवार को छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची थीं और प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा स्थित निजी आवास में ठहरी हुई थीं। लेकिन शुक्रवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी जांच में जुटी है और प्रारंभिक परीक्षण किए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में बेचैनी देखी जा रही है। कई वरिष्ठ नेता शिमला रवाना होने की तैयारी में हैं जबकि प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस समर्थकों और आम जनता द्वारा सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। यह दौरा पूरी तरह निजी था और उनका किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने का कोई कार्यक्रम नहीं था। IGMC प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है ताकि उनकी निजता बनी रहे। कांग्रेस पार्टी की ओर से जल्द ही उनकी तबीयत को लेकर आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।