“स्कूल तैयार, लेकिन ताला बंद”, आतिशी ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर लगाए गंभीर आरोप!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (07 जून, 2025): दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दिल्ली सरकार को घेरते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मंत्री अशिष सूद को पत्र लिखकर कहा है कि रोहिणी सेक्टर-27, सुंदर नगरी और किराड़ी में पूरी तरह तैयार तीन सरकारी स्कूल अब तक चालू नहीं किए गए हैं, जबकि इनका निर्माण नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच पूरा हो चुका था।
आतिशी ने आरोप लगाया कि इन स्कूलों को केवल बिजली और पानी जैसी छोटी सुविधाएं उपलब्ध न होने के बहाने से चालू नहीं किया गया है, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों की शिक्षा को प्राथमिकता नहीं देती और निजी स्कूल माफिया से मिलीभगत के कारण जानबूझकर इन स्कूलों को शुरू नहीं किया जा रहा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।