ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, तीन की मौत
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (06 जून 2025): ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र अंतर्गत आसरा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बेसमेंट में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक दीवार अचानक गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिससे पांच लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक प्रथम और थाना कासना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उपचार के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान अनीता (32 वर्ष), मालती (34 वर्ष) और पुष्पेंद्र (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वही घायलों की पहचान धीरेंद्र कुमार (32 वर्ष) और उमेश (35 वर्ष) में हुई है। दोनों घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वे इलाजरत हैं।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद है और शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार को हिरासत में लिया गया है। पीड़ितों के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।