नोएडा (05 जून, 2025): थाना सेक्टर-39 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर और मोबाइल स्नैचर बिलाल पुत्र सलीमुद्दीन को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को बोटेनिकल गार्डन पार्किंग रोड के पास से दबोचा गया, जिसके कब्जे से चोरी की यामाहा एमटी-15 बाइक, तीन मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के श्रीनिवास पुरी स्थित गांधी कैंप झुग्गी का रहने वाला है। उसके पास से बरामद बाइक फरीदाबाद के थाना सेक्टर-08 में दर्ज केस संख्या 461/24 से संबंधित है। वहीं बरामद मोबाइल फोनों में एक रेडमी फोन थाना न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दिल्ली के मामले से जुड़ा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।