नई दिल्ली (03 जून, 2025): रोहतक से कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि देश में हाल ही में जो घटनाक्रम हुए हैं, पहलगाम आतंकी हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका द्वारा घोषित सीजफायर तक उन पर सरकार को संसद में विस्तृत जवाब देना चाहिए।
हुड्डा ने बताया कि विपक्ष के 16 दलों ने इस मांग को लेकर संसद को पत्र लिखा है और आम आदमी पार्टी भी कल तक इस पर समर्थन देने वाली है, जिससे कुल 17 दल सरकार से विशेष सत्र की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब भारत सरकार के प्रतिनिधि दुनिया की राजधानियों में जाकर विदेशी सांसदों को घटनाक्रम की जानकारी दे सकते हैं, तो भारतीय संसद को क्यों नहीं?
उन्होंने जोर देकर कहा कि यह देश के लोकतंत्र की परंपरा है कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर संसद में चर्चा हो, सरकार जवाब दे और जनता के मन में उठ रहे सवालों का समाधान हो। साथ ही, विशेष सत्र के माध्यम से देश की सशस्त्र सेनाओं के शौर्य और बलिदान को भी संसद के मंच से सम्मानित किया जाए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।