DMRC के निदेशक मनुज सिंघल ‘डिस्टिंग्विश्ड कॉरपोरेट लीडर अवॉर्ड-2025’ से हुए सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (02 जून 2025): दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के निदेशक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) मनुज सिंघल को उनकी विशिष्ट पेशेवर उपलब्धियों और नेतृत्व कौशल के लिए दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी – दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DTU-DCE) फ्रेटरनिटी फोरम द्वारा प्रतिष्ठित ‘डिस्टिंग्विश्ड कॉरपोरेट लीडर अवॉर्ड-2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह राजधानी के चाणक्यपुरी स्थित सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में आयोजित किया गया, जहां DTU के कुलपति प्रोफेसर प्रतीक शर्मा ने सिंघल को यह पुरस्कार प्रदान किया।

मनुज सिंघल डीसीई के वर्ष 1993 बैच के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने स्नातक के बाद इसी संस्थान से स्नातकोत्तर की उपाधि भी प्राप्त की है। लगभग तीन दशकों से अधिक की अपनी शानदार इंजीनियरिंग सेवाओं में उन्होंने देश के बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सिंघल की यह उपलब्धि न केवल डीटीयू-डीसीई समुदाय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि इंजीनियरिंग और कॉरपोरेट नेतृत्व क्षेत्र में उत्कृष्टता की प्रेरणादायक मिसाल भी प्रस्तुत करती है। उनकी यह उपलब्धि आने वाले युवा इंजीनियरों और पेशेवरों के लिए एक आदर्श के रूप में कार्य करेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।