नई दिल्ली (02 जून 2025): दिल्ली पुलिस के साउथ-वेस्ट जिले के साइबर थाने की टीम ने एक साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी दिल्ली जल बोर्ड के नाम पर फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को डराते थे कि उनका पानी का कनेक्शन काटा जा रहा है। फिर पीड़ितों को .APK फाइल भेजकर एक फर्जी ऐप डाउनलोड करवाते थे, जिसके ज़रिए वे उनके बैंकिंग डिटेल्स चुरा लेते थे और फिर उनके खातों से पैसे उड़ा लेते थे।
तकनीकी सर्विलेंस के आधार पर पुलिस को जब इस गिरोह की लोकेशन का पता चला, तब झारखंड के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 13 स्मार्टफोन, एक टैब, एक कॉलिंग डिवाइस और एक कॉलिंग सिम बरामद किया है। DCP साउथ-वेस्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ IPC और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस नागरिकों से अपील कर रही है कि किसी भी अनजान लिंक या .APK फाइल को डाउनलोड न करें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।