जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रूस में आतंकवाद के खिलाफ दिया कड़ा संदेश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (02 जून 2025): जेवर से भाजपा विधायक धीरेन्द्र सिंह रूस के पर्म प्रांत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे। वहां उन्होंने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों के नाश का कारण बनेंगे आतंकवादी।”

यह वक्तव्य उन्होंने रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के आह्वान पर यूनाइटेड रशिया पार्टी द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया, जिसमें एशिया और यूरोप के कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर भाषण के एक अंश को साझा करते हुए यह संदेश दिया। इस सम्मेलन में उन्होंने भारत की ओर से आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकता और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।

सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न देशों के बीच राजनीतिक संवाद को बढ़ावा देना और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, विशेष रूप से सुरक्षा एवं आतंकवाद पर सहयोग के मार्ग तलाशना रहा।

विधायक धीरेन्द्र सिंह की इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर उपस्थिति और मुखर वक्तव्य को भारत की आतंकवाद के खिलाफ सशक्त नीति के प्रतिबिंब के रूप में देखा जा रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।