जेवर बनेगा उत्तर प्रदेश की तरक्की का ग्रोथ इंजन: विधायक धीरेंद्र सिंह
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (30 मई 2025): जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक महत्वपूर्ण संदेश साझा किया है, जिसमें उन्होंने जेवर के बदलते हुए स्वरूप और विकास की गति पर जोर दिया है।
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लिखा कि आज जेवर का नाम सिर्फ स्थानीय तौर पर ही नहीं, बल्कि विदेशों, खासकर अमेरिका जैसे देशों में भी जाना जाने लगा है। जेवर अब उस ‘टप्पल’ के नाम से नहीं पहचाना जाता, बल्कि इसकी विकास यात्रा के लिए जाना जाता है।
विधायक धीरेंद्र सिंह ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा, “आप यकीन मानिए कि आपका विधायक हमेशा आपके घर-गृहस्थी के लिए तत्पर रहता है। मेरा सपना है कि मेरा क्षेत्र दुनिया का सबसे विकसित क्षेत्र बने। मैं चाहता हूं कि यहाँ के हर घर में खुशहाली हो और हम गर्व से अपनी तरक्की की कहानी देश और प्रदेश को बताएं। उन्होंने विशेष रूप से जेवर में एयरपोर्ट की स्थापना को इस विकास की एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि यह क्षेत्र देश और प्रदेश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और आगे भी देगा।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के इस संदेश में जेवर के भविष्य को लेकर एक स्पष्ट दृष्टि और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता झलकती है, जो क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।