हाईराइज बिल्डिंग के गेट को लेकर विरोध, RWA ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण CEO को सौंपा ज्ञापन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (28 मई 2025): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में शोभा बिल्डर द्वारा बनाई जा रही हाईराइज बिल्डिंग के गेट की दिशा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आज बुधवार को सेक्टर 36 RWA टीम ने इस मुद्दे को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
आरडब्लूए के अध्यक्ष सूरत नागर ने बताया कि सेक्टर में शोभा बिल्डर द्वारा 45 और 35 मंजिल के दो टावर बनाए जा रहे हैं, जिसका मुख्य द्वार अंदर की तरफ बनाया जा रहा है। जिसकी वजह से भविष्य में भीड़ बढ़ने एवं दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है।
पूर्व अध्यक्ष जीत सिंह एवं चंद्रपाल बंसल उपाध्यक्ष सुनील प्रधान ने बताया शोभा बिल्डर द्वारा बनाई जा रही बिल्डिंग की वजह से बेसमेंट की गहराई बहुत नीची होगी। जिसकी वजह से वाटर लेवल कम हो जाएगा और सेक्टर वासियों के घरों में लगे हुए, समरसेबल बंद हो जाएंगे, पानी का संकट भी गहराएगा। अन्य सेक्टर में बनी हुई सोसाइटियों का गेट बाहर रोड से अटैच है।
एडवोकेट रामानंद भाटी ने कहा कि अगर बिल्डर का गेट सेक्टर से बाहर नहीं किया जाएगा, तो सेक्टर वासियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सभी सेक्टर वासियों को आश्वस्त किया गया कि इस मामले पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वही इस खबर के संबंध में अभी बिल्डर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इस मौके पर एडवोकेट रामानंद भाटी, डॉ अजय भाटी, श्रीनिवास भाटी, मोहित भाटी, गौतम नागर पप्पू नागर, गौरव नागर आदि सेक्टर वासी मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।