नोएडा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: 19 एक्टिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट!

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (28 मई, 2025): नोएडा में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। जिले में फिलहाल कुल 19 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें 11 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं।

डिप्टी सीएमओ डॉ. टिकम सिंह ने लोगों से अपील की है कि मास्क पहनना और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना फिर से अपनी आदत में शामिल करें। उन्होंने सलाह दी है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और लक्षण महसूस होते ही तुरंत जांच कराएं।

कोविड की रोकथाम के लिए जिला अस्पताल में जल्द ही एंटीजन टेस्टिंग कैंप लगाया जाएगा। साथ ही, मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि संक्रमण किस वेरिएंट से हो रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।