नई दिल्ली (25 मई 2025): दिल्ली-NCR में बीती रात झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में पेड़ गिरने और जलजमाव ने परेशान भी किया। मंडी हाउस और कोपरनिकस मार्ग जैसे प्रमुख इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, वहीं इंडिया गेट आउटर सर्किल पर एक बिजली का खंभा भी गिर गया।

ITO जैसे व्यस्त इलाके में जलभराव के कारण ट्रैफिक रेंगता नजर आया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और पूरे हफ्ते बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते राजधानी की हवा में भी जबरदस्त सुधार दर्ज किया गया है। फिलहाल, बारिश ने दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना दिया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।