यमुना प्राधिकरण ने 25 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त, 250 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (23 मई 2025): यमुना प्राधिकरण द्वारा टप्पल क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह के आदेश पर चलाया गया।

22 मई को यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी, अपर जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी खैर, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट व प्राधिकरण के भूलेख विभाग के अधिकारियों के द्वारा टप्पल क्षेत्र में अवैध रुप से काटी जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में 15 जेसीबी लगाकर कुल 25 अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई और लगभग 250 करोड़ की बहुमूल्य भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई।

यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनी निर्माताओं के खिलाफ यह अभियान हर मंगलवार को जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।