नई दिल्ली (22 मई 2025): दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ ज़िले की संयुक्त टीम ने “ऑपरेशन बुलेट” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मुख्यतः रॉयल एनफ़ील्ड बुलेट और अन्य प्रीमियम मोटरसाइकिलों की चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति भलस्वा झील के पास चोरी की बाइकों के साथ मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर मुकुंदपुर इलाके में एक विशेष योजना बनाकर छापेमारी की गई और दोनों चोरों को मौके से पकड़ लिया गया।
आउटर नॉर्थ दिल्ली DCP नितिन वाल्सन के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से करीब 13 लाख रुपये मूल्य की 10 चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। ये मोटरसाइकिलें राजधानी के अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई थीं और इन्हें बेचने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और खरीददारों की तलाश में जुट गई है। “ऑपरेशन बुलेट” के तहत मिली इस कामयाबी को वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियानों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।