नई दिल्ली (01 दिसंबर, 2024): देश में दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ ही कई नए नियम लागू हो गए हैं, जो आम जनता की जेब और दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकते हैं।
आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में:
1. LPG गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव:
कमर्शियल उपयोग में आने वाले 19 किलोग्राम के LPG गैस सिलेंडर की कीमत में 16.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, घरेलू उपयोग के 14 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
2. SBI क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव:
SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियम बदल गए हैं। अब कुछ खरीदारी पर पहले जितने पॉइंट्स मिलते थे, उनमें कमी आएगी। यह बदलाव क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं के खर्च करने के तरीके को प्रभावित कर सकता है।
3. OTP के लिए लंबा इंतजार:
OTP (वन-टाइम पासवर्ड) सिस्टम में तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं। इसके चलते कुछ यूजर्स को OTP आने में पहले से ज्यादा समय लग सकता है।
4. आधार अपडेट पर शुल्क:
जो लोग अपना आधार अपडेट करना चाहते हैं, वे 14 दिसंबर तक इसे मुफ्त में कर सकते हैं। इसके बाद आधार अपडेट कराने पर शुल्क देना होगा।
ये बदलाव सीधा आपके खर्च और जीवन पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन नियमों को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाएं बनाएं।।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।