एयरपोर्ट सिटी को लगे पंख | यमुना सिटी मास्टर प्लान तैयार | यमुना प्राधिकरण
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (22 मई 2025): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चारों ओर आकार ले रही “यमुना सिटी” अब तेजी से विकसित की जा रही है। यमुना प्राधिकरण (YEIDA) ने इस स्मार्ट एविएशन सिटी के विकास को पंख देने के लिए 10,000 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर बांड जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। इससे सड़क, पानी, बिजली, मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स जैसे मूलभूत ढांचे का तेजी से निर्माण किया जाएगा।
मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी पर फोकस
बांड से मिलने वाली राशि का उपयोग यमुना सिटी को ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, आगरा, अलीगढ़ और लखनऊ से जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण में किया जाएगा। साथ ही, मेट्रो कनेक्टिविटी, रैपिड रेल कॉरिडोर और लॉजिस्टिक हब्स की योजनाओं को भी गति मिलेगी।
योजना के अनुसार, यमुना सिटी को जेवर एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने वाली 8 लेन लिंक रोड, सेक्टर 21 की फिल्म सिटी तक स्मार्ट कनेक्टिविटी और बोडाकी में बनने वाले मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब तक सुगम ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार किया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।