बीकानेर, राजस्थान (22 मई 2025): जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर महिलाओं के पतियों को निशाना बनाया और उनकी मांग का सिंदूर तक उजाड़ दिया। इस क्रूर हमले ने पूरे देश को आक्रोश से भर दिया। इसके जवाब में भारत ने मात्र 22 मिनट में आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, जिसमें पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहलगाम में चली गोलियां सिर्फ वहां मौजूद लोगों पर नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के दिलों पर चली थीं। उन्होंने कहा, “22 अप्रैल को हमारे बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ा गया, लेकिन हमने 22 मिनट में आतंक के 9 सबसे बड़े अड्डों को मिटा दिया। जब सिंदूर बारूद बनता है, तो परिणाम ऐसा होता है जिसे पूरी दुनिया देखती है।”
प्रधानमंत्री ने इस जवाबी कार्रवाई को देश की अस्मिता की रक्षा बताया और कहा कि अब भारत चुप बैठने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि देश अब हर हमले का जवाब निर्णायक रूप से देगा।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर देशभर में गर्व और खुशी का माहौल है। लोगों ने सरकार की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की सराहना की है। यह ऑपरेशन न केवल आतंकियों को करारा जवाब है, बल्कि एक सख्त चेतावनी भी है कि भारत की अस्मिता पर हमला अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भारत की यह कार्रवाई न सिर्फ रणनीतिक दृष्टि से अहम रही, बल्कि इससे यह संदेश भी गया कि भारत अब हर प्रकार के आतंकवाद का सामना मजबूती से करने को तैयार है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।