नोएडा एक्सटेंशन: एक मूर्ति चौराहे पर जाम से परेशान लोग, प्रशासन का रवैया उदासीन
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (16 दिसंबर, 2024): नोएडा एक्सटेंशन का एक मूर्ति चौराहा ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या झेल रहा है। वीकेंड पर यह समस्या और भी बढ़ जाती है, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। यही स्थिति वीक डेज पर सुबह और शाम के समय भी रहती है, जब लोग ऑफिस जाने और घर लौटने के दौरान जाम का सामना करते हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोड प्लानिंग की कमी के कारण इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चौराहे पर यातायात का प्रबंधन ठीक से नहीं किया जा रहा है, और वाहनों की बढ़ती संख्या के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं ढूंढा गया है।
नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाले लोग इस समस्या से काफी परेशान हैं। जाम की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में देरी होती है, ऑफिस के समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से बार-बार अपील की है कि एक मूर्ति चौराहे पर किसी समाधान का इंतजाम किया जाए। लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इस विषय को लेकर डीसीपी ट्रैफिक से बात की, उन्होंने इस विषय पर कहा कि सैटरडे संडे पीक अवर्स में यहां जाम की स्थिति बनती है परंतु मैं मौके पर मौजूद हूं एवं यातायात को सामान्य किया जा रहा है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ जा रही रोड का यातायात सामान्य रूप से चल रहा है जबकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट से नोएडा की तरफ आ रहे रोड पर यातायात का हल्का दबाव है।
आपको बता दे कि यदि प्रशासन जल्द ही इस समस्या को हल नहीं करता, तो स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो सकते हैं। नोएडा एक्सटेंशन के नागरिकों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी तकलीफों को समझेगा और जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल’ को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।