नोएडा जैन मंदिर में नि:शुल्क आंख और दांत जांच शिविर का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (16 दिसंबर, 2024): सेक्टर-50 स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नि:शुल्क आंखों और दांतों की जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विश्व जैन संगठन नोएडा द्वारा आईटीएस कॉलेज, ग्रेटर नोएडा और सेंटर फॉर साइट, नोएडा के सहयोग से आयोजित किया गया।

विश्व जैन संगठन नोएडा के अध्यक्ष केके जैन ने बताया कि इस शिविर में 300 से अधिक लोगों ने अपनी जांच करवाई। जांच में आंखों की कम्प्यूटरीकृत मशीन द्वारा रिफ्रेक्टोन, स्नेलर चार्ट का उपयोग करते हुए व्यक्तिपरक रिफ्रेक्टोन और मोतियाबिंद की पहचान की गई। वहीं, दांतों के चेकअप, सफाई और स्क्रीनिंग जैसे कार्य भी किए गए।

इस मौके पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, केके जैन, महासचिव दिनेश जैन, राहुल जैन, प्रदीप जैन, राजेश जैन, मीनू जैन, विपिन जैन, गौरव जैन समेत बड़ी संख्या में समाज के पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे।

यह शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल’ को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।