दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया CFS क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (19 मई 2025): दादरी क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक नई पहल के तहत मकोड़ा रोड स्थित CFS क्रिकेट स्टेडियम का रविवार को भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक तेजपाल नागर उपस्थित रहे।

विधायक तेजपाल नागर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उद्घाटन की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “यह स्टेडियम क्षेत्रीय युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।” उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और युवाओं से इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और युवा खिलाड़ी शामिल हुए।

CFS क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नया आयाम मिलने की उम्मीद की जा रही है। आयोजकों के अनुसार, स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और भविष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की भी योजना है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।