नई दिल्ली, 18 मई 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 13 पार्षदों के दलबदल को भाजपा की “सुनियोजित खरीद-फरोख्त और लोकतंत्र के अपहरण की साजिश” बताया है। AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा एमसीडी में स्थायी और वार्ड समितियों पर नियंत्रण के लिए पार्षदों को 5-5 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है।
प्रियंका ने कहा, “मेयर चुनाव के समय भी भाजपा ने पार्षद खरीदने की कोशिश की थी। आज जो इस्तीफे हो रहे हैं, वे उसी षड्यंत्र का हिस्सा हैं।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पास बहुमत नहीं है, इसलिए वह “झूठे बहानों, पैसों और दबाव की राजनीति” से जनादेश को कुचलना चाहती है।
AAP ने इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं को अस्थिर करने की साजिश बताया और कहा कि “जनता सब देख रही है, और सच्चाई जल्द सामने आएगी।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।