शारदा विश्वविद्यालय ने बोर्ड परीक्षा में परचम लहराने वाले मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (18 मई 2025): ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय और केला देवी श्री चंद चैरिटेबल सोसाइटी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया। छात्र देव बीआरएसबी इंटर कॉलेज कलौंदा को बारहवीं तथा तन्वी नागर यश मेमोरियल स्कूल नोएडा को दसवी में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया,उन्हें मोमेंटो , सर्टिफिकेट और पुस्तक दी गई।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल, शिक्षक और अभिभावक भी मोजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम बच्चू सिंह, विश्वविद्यालय के डॉ आरसी सिंह, डॉ अजय अग्रवाल आरडी सहाय, डॉ डीसी तायल ने दीप जलाकर के शुभारंभ किया। छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ अजय अग्रवाल ने कहा कि आप इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां से अगर आप निरंतर मेहनत करें, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। यहीं से प्रगति का मार्ग खुलता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अब आपको अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखना है और निरंतर सीखते रहना है। छात्रों से कहा कि शिक्षा केवल अंक पाने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के विकास का आधार है। हर छात्र में असीम संभावनाएं होती हैं, जरूरत है उन्हें पहचान कर सही दिशा देने की. यह सम्मान, आपकी शुरुआत है, आगे की उड़ान आपके प्रयास तय करेंगे। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भी सराहना की, जिनके सहयोग से बच्चे सफलता की राह पर अग्रसर हो रहे हैं।
कार्यक्रम में एडीएम बच्चू सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने का संकल्प लिया गया था, जिसके क्रम में जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराई गई।
मेधावी छात्रों की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि बच्चे ही भविष्य में विकसित भारत के सपनों को साकार करेंगे। उन्हें जीवन में किस प्रकार चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है इसके सम्बन्ध में जागरूक भी किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।