ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक लगी ईएसआईसी हॉस्पिटल बनने पर मुहर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (17 मई 2025): आज शनिवार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 139वीं बोर्ड बैठक में हुईं जिसमें एक अहम फैसला लिया है। प्राधिकरण बोर्ड ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम का हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा में बनाने के लिए 5000 रुपये प्रति वर्ग की दर से जमीन आवंटित करने पर सहमति दे दी है।

यह हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 में 29300 वर्ग मीटर भूखंड पर बनेगा। ग्रेटर नोएडा के उद्यमी ईएसआईसी हॉस्पिटल बनाने के लिए आए दिन प्राधिकरण के समक्ष मांग उठाते रहते हैं।

सीईओ एनजी रवि कुमार ने ईएसआईसी के हवाले से बताया कि यह अस्पताल तीन साल में बनकर तैयार होगा। इसे बनाने में करीब 550 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बन जाने से ग्रेटर नोएडा और आसपास कंपनियों व फैक्ट्रियों में काम करने वालों इजाज कराने की सुविधा हो जाएगी। जिले में अभी तक ईएसआईसी का एक मात्र हॉस्पिटल नोएडा के सेक्टर 24 में बना है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।